
रायपुर। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक, बीजेपी सरकार के समय संसदीय सचिव ओमप्रकाश राठिया का निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से वो बीमार चल रहे थे। रायगढ़ के धरमजयगढ़ से दो बार विधायक रहे ओमप्रकाश राठिया को रायपुर के एम्स में भर्ती कराया गया था, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इलाज के दौरान उनकी तबीयत और भी बिगड़ती चली गयी। आज दोपहर उनका निधन हो गया। सोशल मीडिया में उनके निधन की वजह कोरोना बताई जा रही है।
धरमजयगढ़ के पूर्व विधायक श्री ओमप्रकाश राठिया जी के निधन का समाचार दुखद है।
मैं ईश्वर से परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 31, 2020
धरमजयगढ़ से दो बार विधायक चुने गये राठिया 2008 से 2013 के कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ के संसदीय सचिव भी रहे थे। ओमप्रकाश राठिया के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी दुख जताया है। राठिया सिर्फ 54 साल के थे। 2 नवंबर 1966 में जन्में ओम प्रकाश राठिया ने वर्ष 2003 और 2008 में धरमजयगढ़ से भाजपा की टिकट पर जीत हासिल की थी, इन्होंने दोनों बार कांग्रेस के चनेश राम राठिया को पराजित किया था, लेकिन 2013 के चुनाव में कांग्रेस के लालजीत सिंह राठिया ने उन्हें हराया।
भाजपा नेता व पूर्व विधायक ओम प्रकाश राठिया जी के असामयिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
वे पार्टी के कर्तव्यनिष्ठ व समर्पित नेता थे, हमने आज एक सच्चे कार्यकर्ता को खोया है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व परिजनों को धैर्य प्रदान करें। ॐ शांति।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) December 31, 2020
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धरमजयगढ़ के पूर्व विधायक ओमप्रकाश राठिया के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। वहीं भाजपा नेता ओपी चौधरी ने भी ओमप्रकाश राठिया के निधन पर शोक जताया है और अपनी श्रद्धांजली दी है।
ओमप्रकाश राठिया जी,पूर्व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ का आज आकस्मिक स्वर्गवास हो गया…प्रभु उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की क्षमता दें।ॐ शांति! pic.twitter.com/PBPYt9itCU
— OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) December 31, 2020
धरमजयगढ़ से दो बार विधायक चुने गये राठिया 2008 से 2013 के कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ के संसदीय सचिव भी रहे थे। पढ़िए पूरी खबर-